News Detail

New Circle Rate in Ghaziabad – नए सर्किल रेट लागू होने के बाद भी फायदे का सौदा है , गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश

New Circle Rate in Ghaziabad – नए सर्किल रेट लागू होने के बाद भी फायदे का सौदा है , गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश

New Circle Rate in Ghaziabad

गाज़ियाबाद। शहर में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो गया है। छह साल बाद मंगलवार २३ अगस्त को गाजियाबाद में जमीन का सर्किल रेट सात से 22 फीसदी बढ़ाने की डीएम की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद स्टांप विभाग की ओर से सर्किल रेट की नई (New Circle Rate in Ghaziabad) सूची तैयार की गई है। ये नए सर्किल रेट बुधवार से लागू हो जाएंगे। सर्किल रेट में सबसे ज्यादा 20 से 22 फीसदी की बढ़ोतरी एनएच-9 से सटी वेव सिटी और उससे सटी कॉलोनियों में की गई है। गाजियाबाद में 2016 से सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। साल 2020 में कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के चलते सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। इस साल सर्किल रेट बढ़ाने के लिए स्टांप विभाग की ओर से नई दरें प्रस्तावित की गई थीं। इन और इनके निस्तारण पर आपत्ति मांगने के बाद मंगलवार को डीएम ने मंजूरी दे दी है।

आपको विदित होगा कि अपने वेब पोर्टल प्रॉपर्टी गाजियाबाद ( https://www.propertyghaziabad.in ) के माध्यम से हमारे एक्सपर्ट्स पिछले १.५ सालों से लगातार अपने निवेशकों से गाजियाबाद प्रॉपर्टीज में निवेश करने का आग्रह करते आये है | हमारे प्रॉपर्टी सलाहकारों ने आपको पहले ही बता दिया था कि  यह गाजियाबाद में प्रॉपर्टी में निवेश का एकदम सही समय है और हमारे निवेशक आज अच्छे – खासे मुनाफे में बैठे हुए है |

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर के आसपास कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही हैं। दुहाई क्षेत्र में विकसित की जा रही नई कॉलोनियों में भूमि की दर 12 हजार रुपये से बढ़कर 20-25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से डासना, मसूरी, मुरादनगर और मोदीनगर में भी जमीन के दाम बढ़े हैं. अब इन क्षेत्रों में कृषि भूमि के सर्किल रेट भी बढ़ा दिए गए हैं।

नए सर्किल रेटगाजियाबाद (New Circle Rate in Ghaziabad) (आकर्षक  भूमि दरें, प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से )
स्थान 9 मीटर चौड़ी सड़क तक 9 मीटर से अधिक 18 मीटर से अधिक
पुराना नया पुराना नया पुराना नया
महराजपुर 45,500 50,000 48,000 53,000 50,000 55,000
प्रहलादगढ़ी 45,500 50,000 48,000 53,000 50,000 55,000
मकनपुर 40,500 45,000 42,500 47,000 44,500 50,000
इंदिरापुरम (सभी खंड ) 66,500 75,000 69,800 80,000 73,100 84,000
वैशाली (सेक्टर 1-5 तक) 67,500 77,000 71,000 81,000 74,200 85,000
सूर्यनगर,  चंद्रनगर, रामप्रस्थ 67,500 77,000 71,000 81,000 74,200 85,000
वसुंधरा सेक्टर एक- 19 तक 56,500 64,000 59,300 68,000 62,100 71,000
कौशांबी 72,500 82,000 76,000 86,000 79,700 91,000
गांधीनगर 46,000 50,600 48,000 51,600 51,000 52,600
कविनगर सी, डी, एल ब्लाक में 48,000 57,600 50,000 60,000 51,000 61,200
शाहपुर बम्हैटा 14,000 16,100 17,000 19,100 19,000 21,100
क्रासिंग रिपब्लिक 19,000 22,800 22,000 26,400 23,000 27,600

हमारे एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी भी प्रॉपर्टी के रेट्स में वृद्धि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता तथा वर्ष २०२४ तक प्रॉपर्टी में आपका निवेश आपको बहुत बेहतर रिटर्न्स दे सकता है | प्रॉपर्टी से जुडी सभी खबरों तथा निवेश के आकर्षक मौको के साथ उचित वैल्यूएशन पर सही प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आप हमसे सीधे संपर्क कर सकते है |
Address – Regd. Office -: Site -2 Loni Road, Opp. Ajanta Textile , Mohan Nagar Ghaziabad, 201007
Branch Office : Shakti Complex Main Road Jhandapur , Opp. CEL Site – 4 Industrial, Sahibabad, Ghaziabad
Contact – 7624098122, 9810714666, 9711023437

One Comments

  1. Thanks for sharing awesome information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

WeCreativez WhatsApp Support
Our customer support team is here to answer your questions. Ask us anything!
👋 Hi, how can I help?

Compare

Enter your keyword