New Circle Rate in Ghaziabad – नए सर्किल रेट लागू होने के बाद भी फायदे का सौदा है , गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश
New Circle Rate in Ghaziabad
गाज़ियाबाद। शहर में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो गया है। छह साल बाद मंगलवार २३ अगस्त को गाजियाबाद में जमीन का सर्किल रेट सात से 22 फीसदी बढ़ाने की डीएम की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद स्टांप विभाग की ओर से सर्किल रेट की नई (New Circle Rate in Ghaziabad) सूची तैयार की गई है। ये नए सर्किल रेट बुधवार से लागू हो जाएंगे। सर्किल रेट में सबसे ज्यादा 20 से 22 फीसदी की बढ़ोतरी एनएच-9 से सटी वेव सिटी और उससे सटी कॉलोनियों में की गई है। गाजियाबाद में 2016 से सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। साल 2020 में कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के चलते सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। इस साल सर्किल रेट बढ़ाने के लिए स्टांप विभाग की ओर से नई दरें प्रस्तावित की गई थीं। इन और इनके निस्तारण पर आपत्ति मांगने के बाद मंगलवार को डीएम ने मंजूरी दे दी है।
आपको विदित होगा कि अपने वेब पोर्टल प्रॉपर्टी गाजियाबाद ( https://www.propertyghaziabad.in ) के माध्यम से हमारे एक्सपर्ट्स पिछले १.५ सालों से लगातार अपने निवेशकों से गाजियाबाद प्रॉपर्टीज में निवेश करने का आग्रह करते आये है | हमारे प्रॉपर्टी सलाहकारों ने आपको पहले ही बता दिया था कि यह गाजियाबाद में प्रॉपर्टी में निवेश का एकदम सही समय है और हमारे निवेशक आज अच्छे – खासे मुनाफे में बैठे हुए है |
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर के आसपास कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही हैं। दुहाई क्षेत्र में विकसित की जा रही नई कॉलोनियों में भूमि की दर 12 हजार रुपये से बढ़कर 20-25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से डासना, मसूरी, मुरादनगर और मोदीनगर में भी जमीन के दाम बढ़े हैं. अब इन क्षेत्रों में कृषि भूमि के सर्किल रेट भी बढ़ा दिए गए हैं।
| नए सर्किल रेट – गाजियाबाद (New Circle Rate in Ghaziabad) (आकर्षक भूमि दरें, प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से ) | ||||||
| स्थान | 9 मीटर चौड़ी सड़क तक | 9 मीटर से अधिक | 18 मीटर से अधिक | |||
| पुराना | नया | पुराना | नया | पुराना | नया | |
| महराजपुर | 45,500 | 50,000 | 48,000 | 53,000 | 50,000 | 55,000 |
| प्रहलादगढ़ी | 45,500 | 50,000 | 48,000 | 53,000 | 50,000 | 55,000 |
| मकनपुर | 40,500 | 45,000 | 42,500 | 47,000 | 44,500 | 50,000 |
| इंदिरापुरम (सभी खंड ) | 66,500 | 75,000 | 69,800 | 80,000 | 73,100 | 84,000 |
| वैशाली (सेक्टर 1-5 तक) | 67,500 | 77,000 | 71,000 | 81,000 | 74,200 | 85,000 |
| सूर्यनगर, चंद्रनगर, रामप्रस्थ | 67,500 | 77,000 | 71,000 | 81,000 | 74,200 | 85,000 |
| वसुंधरा सेक्टर एक- 19 तक | 56,500 | 64,000 | 59,300 | 68,000 | 62,100 | 71,000 |
| कौशांबी | 72,500 | 82,000 | 76,000 | 86,000 | 79,700 | 91,000 |
| गांधीनगर | 46,000 | 50,600 | 48,000 | 51,600 | 51,000 | 52,600 |
| कविनगर सी, डी, एल ब्लाक में | 48,000 | 57,600 | 50,000 | 60,000 | 51,000 | 61,200 |
| शाहपुर बम्हैटा | 14,000 | 16,100 | 17,000 | 19,100 | 19,000 | 21,100 |
| क्रासिंग रिपब्लिक | 19,000 | 22,800 | 22,000 | 26,400 | 23,000 | 27,600 |
हमारे एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी भी प्रॉपर्टी के रेट्स में वृद्धि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता तथा वर्ष २०२४ तक प्रॉपर्टी में आपका निवेश आपको बहुत बेहतर रिटर्न्स दे सकता है | प्रॉपर्टी से जुडी सभी खबरों तथा निवेश के आकर्षक मौको के साथ उचित वैल्यूएशन पर सही प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आप हमसे सीधे संपर्क कर सकते है |
Address – Regd. Office -: Site -2 Loni Road, Opp. Ajanta Textile , Mohan Nagar Ghaziabad, 201007
Branch Office : Shakti Complex Main Road Jhandapur , Opp. CEL Site – 4 Industrial, Sahibabad, Ghaziabad
Contact – 7624098122, 9810714666, 9711023437
Thanks for sharing awesome information.